
AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE 21 Cut Off Marks 2026 in Hindi):
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI) लॉ कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण एग्जाम है क्योंकि इसको क्वालीफाई करने के बाद कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लॉ प्रैक्टिस करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। AIBE XXI एग्जाम नवंबर, 2026 में आयोजित किया जायेगा, बार कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया द्वारा जनवरी, 2026 में फाइनल आंसर रिलीज़ की जायेगी, जिसके माध्यम से AIBE 21 कटऑफ मार्क्स (AIBE 21 Cut Off Marks) विदड्रॉ क्वेश्चन के आधार पर निश्चित किये जाएंगे। रिवाइज्ड AIBE 21 कटऑफ मार्क्स जनरल केटेगरी के लिए 45% मार्क्स, ओबीसी के लिए 45% औरन एससी/एसटी के लिए 40% है। उम्मीदवार इस लेख में
सभी कैटेगरी के लिए संभावित AIBE XXI कटऑफ मार्क्स 2026 (Expected AIBE XXI Cutoff Marks 2026 for All Categories)
जान सकते हैं और कटऑफ मार्क्स को निर्धारित करने वाले फैक्टर्स व अन्य जानकारी भी देखें।
यह भी देखें:
AIBE XXII इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स 2026
AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE 21 Cut Off Marks 2026): संभावित
AIBE XXI एग्जाम के लिए फाइनल आंसर ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जायेगी जिसमें हर सेट में 'सेट ए', 'सेट बी', 'सेट सी', और 'सेट डी' में 5-5 क्वेश्चन होंगे। विदड्रॉ क्वेश्चन की वजह से AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 में बदलाव देखे जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में संभावित AIBE XXI कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE XXI Cut Off Marks 2026) देख सकते हैं।AIBE XXI कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE XXI Cut Off Marks 2026)
| कैटेगरी | क्वालीफाइंग परसेंटेज | क्वालीफाइंग मार्क्स (95 मार्क्स में से) |
|---|---|---|
| जनरल (General) | 45% | 43 मार्क्स |
| ओबीसी (OBC) | 45% | 43 मार्क्स |
| एससी/एसटी (SC/ST) | 40% | 38 मार्क्स |
यह भी देखें: AIBE 21 एग्जाम डेट 2026
AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 निर्धारित करने वाले कारक (Important Factors Determining AIBE 21 Cut Off Marks 2026)
AIBE XXI कटऑफ मार्क्स कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। फाइनल आंसर के रिलीज़ होने के बाद बदलाव देखा जा सकता है। उम्मीदवार आगे AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE 21 Cutoff Marks 2026 in Hindi) निर्धारित करने वाले सभी फैक्टर्स के बारे में जान सकते हैं।BCI द्वारा विदड्रॉ किये गए क्वेश्चन : BCI द्वारा क्वेश्चन पेपर से कुछ क्वेश्चन विदड्रॉ किये गए हैं जिसकी वजह से टोटल मार्क्स में बदलाव हुए हैं। इस कारण की वजह से क्वालीफाइंग मार्क्स में बदलाव देख सकते हैं।
छात्रों द्वारा उठाए गए ओब्जेक्शन्स: आंसर की को देख कर छात्र किसी भी क्वेश्चन के लिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं जिसके आधार पर BCI कटऑफ मार्क्स निर्धारित करता है।
एग्जाम लेवल: अगर एग्जाम का लेवल मुश्किल रहा है तो कटऑफ मार्क्स कम हो सकते हैं लेकिन अगर एग्जाम का लेवल आसान रहा है तो कटऑफ मार्क्स हाई हो सकते हैं।
BCI द्वारा पालिसी में बदलाव: किसी भी रूल में अपडेट होने से कटऑफ मार्क्स पर सीधा असर पड़ेगा।
यह भी देखें: AIBE 21 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए डॉक्यूमेंट लिस्ट 2026
AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 कैसे चेक करें? (How to Check AIBE 21 Cutoff Marks 2026?)
AIBE XXI कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE 21 Cutoff Marks 2026) रिजल्ट जारी होने के बाद बार कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से AIBE 21 कटऑफ मार्क्स 2026 (AIBE 21 Cutoff Marks 2026) चेक करने का तरीका जान सकते हैं।- सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होम पेज पर AIBE XXI रिजल्ट 2026 (AIBE XXI Result 2026) नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- खुली हुई पीडीएफ में से कटऑफ मार्क्स चेक करें।
- कटऑफ मार्क्स पीडीएफ को डाउनलोड करें और सेव करके रखें।
| AIBE पासिंग मार्क्स 2026 | AIBE सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें? |
|---|















समरूप आर्टिकल्स
AIBE 21 पासिंग मार्क्स 2026 (AIBE 21 Passing Marks 2026 in Hindi): सामान्य, SC/ST/OBC के लिए AIBE XXI क्वालिफाइंग मार्क्स
हाई कोर्ट 4th ग्रेड एग्जाम डेट 2025
AIBE पासिंग मार्क्स 2025
CLAT 2026 रैंक के लिए 1000 - 2000 के बीच NLU की लिस्ट (List of NLUs for CLAT Rank Between 1000-2000)
AIBE 21 एग्जाम डेट 2026
भारत में जासूस कैसे बनें? (How to Become a Detective in India?)