CUET 2026 के सभी स्ट्रीम और सब्जेक्ट यहां देखें

Jaya verma

Updated On: January 09, 2026 05:32 PM

सीयूएईटी एग्जाम कुल 37 सब्जेक्ट के लिए आयोजित किया जाता है। उम्मीदवार भारत में सीयूएईटी किस स्ट्रीम के लिए है (CUET Is For Which Stream In India) यह भी इस लेख में जान सकते हैं।
भारत में सीयूएईटी किस स्ट्रीम के लिए है? (CUET Is For Which Stream In India?)

भारत में सीयूएईटी किस स्ट्रीम के लिए है? (CUET Is For Which Stream In India?): कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संचालित किया जाता है जिसके माध्यम से उम्मीदवार देश भर के किसी भी कॉलेज में एग्जाम मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं। सीयूईटी सभी छात्रों, विशेष रूप से ग्रामीण और अन्य दूर दराज़ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए समान मंच और समान अवसर प्रदान करता है। यह एग्जाम सभी स्ट्रीम जैसे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स और 37 सब्जेक्ट (13 लैंग्वेज + 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट + 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए आयोजित किया जाता है। इस लेख में उम्मीदवार CUET के सभी स्ट्रीम और सब्जेक्ट देख सकते हैं।
यह भी देखें: सीयूईटी परसेंटाइल स्कोर 2026 के आधार पर सामान्यीकरण प्रक्रिया
सीयूएईटी एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट 2026 (CUET Exam Subject List 2026)
सीयूईटी एग्जाम टोटल 37 सब्जेक्ट के लिए आयोजित होता है जिसमें 13 लैंग्वेज, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और 1 जनरल टेस्ट शामिल है। इन 37 सब्जेक्ट में से उम्मीदवार ज़्यादा से ज़्यादा 5 सब्जेक्ट या लैंग्वेज चुन सकते हैं। नीचे दी गई टेबल में कोड सहित सीयूएईटी एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट 2026 (CUET Exam Subject List 2026) देखें।
सीयूएईटी एग्जाम सब्जेक्ट लिस्ट 2026 (CUET Exam Subject List 2026)

विषय श्रेणी कोड विषय का नाम
भाषाएँ (कुल – 13) 101 अंग्रेज़ी
102 हिंदी
103 असमिया
104 बंगाली
105 गुजराती
106 कन्नड़
107 मलयालम
108 मराठी
109 ओड़िया
110 पंजाबी
111 तमिल
112 तेलुगु
113 उर्दू
डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट (कुल – 23) 301 अकाउंटेंसी / बुक कीपिंग
302 एग्रीकल्चर
303 एंथ्रोपोलॉजी
304 बायोलॉजी / बायोलॉजिकल साइंस / बायोटेक्नोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री
305 बिज़नेस स्टडीज़
306 केमिस्ट्री
307 एनवायरनमेंटल साइंस
308 कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेज़
309 इकोनॉमिक्स / बिज़नेस इकोनॉमिक्स
312 फाइन आर्ट्स / विज़ुअल आर्ट्स / कमर्शियल आर्ट्स
313 जियोग्राफी / जियोलॉजी
314 हिस्ट्री
315 होम साइंस
316 नॉलेज ट्रेडिशन – प्रैक्टिसेज़ इन इंडिया
318 मास मीडिया / मास कम्युनिकेशन
319 मैथेमैटिक्स / एप्लाइड मैथेमैटिक्स
320 परफॉर्मिंग आर्ट्स (डांस, ड्रामा, म्यूज़िक)
321 फिज़िकल एजुकेशन (योगा, स्पोर्ट्स)
322 फिज़िक्स
323 पॉलिटिकल साइंस
324 साइकोलॉजी
325 संस्कृत
326 सोशियोलॉजी
जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (कुल – 01) 501 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट

यह भी देखें: सीयूईटी एग्जाम स्ट्रक्चर 2026
सीयूएईटी सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CUET Subject List PDF?)
CUET सब्जेक्ट लिस्ट NTA द्वारा इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की जाती है। उम्मीदवार सीयूएईटी सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ (CUET Subject List PDF) में सब्जेक्ट और लैंग्वेज चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से सीयूएईटी सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ 2026 (CUET Subject List PDF 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2: इन्फॉर्मेशन सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: इन्फॉर्मेशन बुलेटिन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: ओपन हुई पीडीएफ में सब्जेक्ट लिस्ट देखें।
स्टेप 5: CUET सब्जेक्ट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
यह भी देखें:
सीयूईटी पासिंग मार्क्स 2026 सीयूईटी लॉगिन 2026
सीयूईटी स्कोर स्वीकार करने वाले यूनिवर्सिटी की लिस्ट 2026 सीयूईटी एडमिट कार्ड 2026
सीयूईटी रिजर्वेशन पॉलिसी 2026 सीयूईटी 2026 के लिए टॉपर्स टिप्स
सीयूईटी कोर्सेस लिस्ट 2026 सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026

/articles/cuet-2026-is-for-which-stream-in-india-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top