एक्साइज इंस्पेक्टर की सैलरी प्रति माह और वार्षिक कितनी होती है?

Jaya verma

Updated On: January 09, 2026 06:40 PM

एसएससी सीजीएल एग्जाम के माध्यम से एक्साइज इंस्पेक्टर की पोजीशन के लिए नियुक्ति होती है। एक्साइज इंस्पेक्टर की सैलरी प्रति माह और वार्षिक कितनी होती है अगर यह जानना चाहते हैं तो यह लेख पढ़ें तथा अन्य लाभ और अलाउंस भी देखें।
एक्साइज इंस्पेक्टर सैलरी (Excise Inspector Salary)

एक्साइज इंस्पेक्टर की सैलरी (Excise Inspector Salary): भारत सरकार फाइनेंस मिनिस्ट्री में एक्साइज इंस्पेक्टर या 'ग्रुप बी' की पोजीशन के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) एग्जाम द्वारा भर्ती करती है। यह पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ इंदिरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) के अंतर्गत आता है। एक्साइज इंस्पेक्टर की पोस्ट 7वे वेतन आयोग के अनुसार 44,900 रुपए प्रति माह से 1,42,400 रुपए प्रति माह तक होती है। इस पोस्ट पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को कई अलाउंस और लाभ जैसे हाउस रेंट अलाउंस, डिअरनेस अलाउंस, ट्रेवल अलाउंस, आदि लाभ भी दिए जाते हैं। एक्साइज इंस्पेक्टर की सैलरी (Excise Inspector Salary) और लाभ डिटेल में देखने के लिए आगे यह लेख पढ़ें।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती 2026

एक्साइज इंस्पेक्टर सैलरी संरचना (Excise Inspector Salary Structure)

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में एक एक्साइज इंस्पेक्टर की बेस सैलरी 44,900 रुपए प्रति माह से 1,42,400 रुपए प्रति माह तक होती है जो उम्मीदवार के पे स्केल पर निर्भर करती है। साथ ही एक्साइज इंस्पेक्टर को 4600 रुपए वार्षिक ग्रेड पे में दिए जाते हैं। इसके साथ ही HRA, DA, TA, मेडिकल सुविधाएं आदि प्रदान किये जाते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में डिटेल्ड एक्साइज इंस्पेक्टर सैलरी संरचना (Excise Inspector Salary Structure) सभी लाभों के साथ देख सकते हैं।
विवरण डिटेल्स
पे लेवल 7वां सेंट्रल पे कमीशन
पे स्केल 44,900 रुपए प्रति माह से 1,42,400 रुपए प्रति माह तक
ग्रेड पे 4,600 रुपए
बेसिक पे 44,900 रुपए
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) 27% (अप्प्रोक्स)
डिअरनेस अलाउंस (DA) 2025 के अनुसार बेसिक पे का 42% (अप्प्रोक्स)
ट्रेवल अलाउंस (TA) 3,600 रुपए

यह भी देखें:
NDA की तैयारी कैसे करें?
अन्य लाभ और अलाउंस
विवरण डिटेल्स
मेडिकल अलाउंस - सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के अनुसार निर्धारित अमाउंट या अस्पतालों में मुफ्त सेवाएँ
पेंशन योजना (NPS) बेसिक पे + DA का 10% कर्मचारी योगदान और 14% सरकारी योगदान
HRA, DA, TA अलग- अलग शहर केटेगरी के अनुसार
लीव बेनिफिट लीव ट्रेवल कन्सेशन, मेडिकल लीव, मैटरनिटी लीव आदि
जॉब प्रमोशन ऊंचे पदों पर पहुँचने का अवसर

एक्साइज इंस्पेक्टर डिडक्शन
विवरण डिटेल्स
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) बेसिक पे का 10% + DA
इनकम टैक्स टैक्स स्लैब के अनुसार
प्रोफेशनल टैक्स स्टेट रूल के आधार पर नॉमिनल अमाउंट
CGHS निर्धारित अमाउंट

यह भी देखें:
राजस्थान पुलिस भर्ती सिलेबस 2026
एक्साइज इंस्पेक्टर करियर ग्रोथ
सेवा अवधि पद्दोन्नति
3-5 वर्ष सुपरिन्टेन्डेन्ट
8-10 वर्ष असिस्टेंट कमिश्नर
12-15 वर्ष डिप्टी कमिश्नर
16-20 वर्ष जॉइंट कमिश्नर
20-25 वर्ष एडिशनल कमिश्नर
25-30 वर्ष कमिश्नर ऑफ़ सेंट्रल एक्साइज एंड जीएसटी

एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Eligibility Criteria for Excise Inspector)

SSC CGL एक्साइज इंस्पेक्टर की पोजीशन के लिए अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का पता होना चाहिए। उम्मीदवार को सभी पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे। नीचे लेख में सभी एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (Eligibility Criteria for Excise Inspector) दिए गए हैं।
राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक या नेपाल/भूटान के नागरिक या 1950 से पहले भारत में आए तिब्बती शरणार्थी
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज से बैचलर्स डिग्री
अन्य पात्रता: फिजिकल टेस्ट
यह भी देखें:
आईबीपीएस क्लर्क सैलरी
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड गवर्नमेंट कॉलेज लिस्ट 2026

/articles/excise-inspector-salary-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top