FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 कब आएगा?

Jaya verma

Updated On: January 31, 2026 05:43 PM

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 29 जनवरी, 2026 को घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवार इस लेख में रिजल्ट चेक करने का तरीका जानें और रिजल्ट में उल्लिखित डिटेल देखें।
FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट डेट 2026 (FMGE January Exam Result Date 2026)

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 कब आएगा? यह सवाल मेडिकल छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन चुका था। जनवरी में हुए FMGE एग्जाम के लिए रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा जारी कर दिया गया है। FMGE एग्जाम दिसंबर 2025 सेशन के लिए 17 जनवरी, 2026 को आयोजित किया गया था जिसके लिए FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 (FMGE January Exam Result 2026) 29 जनवरी, 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवार इस लेख में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के लिए डेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका और रिजल्ट में उल्लिखित विवरण देख सकते हैं।
यह भी देखें: FMGE 2026 में अच्छा स्कोर क्या है?

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 (FMGE January Exam Result 2026): ओवरव्यू

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 का ओवरव्यू नीचे दी गई टेबल में देखें।
विवरण डिटेल्स
एग्जाम का नाम फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE)
संचालक नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS)
रिजल्ट डेट जनवरी 2026
रिजल्ट का फॉर्मेट PDF
ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in

यह भी देखें: यदि आप एफएमजीई 2025 के लिए क्वालिफाई नहीं करते हैं तो क्या करें?

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट डेट 2026 (FMGE January Exam Result Date 2026)

जनवरी में हुए FMGE एग्जाम के लिए रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दी दे टेबल में FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट डेट 2026 (FMGE January Exam Result Date 2026) जानें।
इवेंट्स डेट
FMGE एप्लीकेशन डेट 14 नवंबर, 2025
FMGE एग्जाम डेट 17 जनवरी, 2026
FMGE रिजल्ट डेट 29 जनवरी, 2026
FMGE स्कोरकार्ड जारी डेट रिजल्ट जारी होने के 1 हफ्ते के अंदर
FMGE पासिंग सर्टिफिकेट जारी डेट अपडेट किया जाएगा

यह भी देखें: FMGE 2025 के बाद क्या करें?

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check FMGE January Exam Result 2026?)

FMGE जनवरी में हुए एग्जाम का रिजल्ट NBEMS द्वारा जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह के अंदर, स्कोर कार्ड, यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदक लॉगिन के माध्यम से उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जिन मेडिकल छात्रों ने FMGE एग्जाम 2026 दिया है वह नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 (FMGE January Exam Result 2026) चेक कर सकते हैं।
  • NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • ऊपर उपलब्ध सेक्शन में एग्जामिनेशन में 'स्क्रीनिंग टेस्ट सेक्शन' में से FMGE चुनें।
  • दिसंबर 2025 सेक्शन के अंतर्गत रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • वहाँ से रिजल्ट ऑफ़ फॉरेन मेडिकल एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 पर क्लिक करें।
  • ओपन हुए नोटिस में स्क्रॉल करें और रिजल्ट चेक करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • FMGE 2026 रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए सेव करें।

FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in FMGE January Exam Result 2026)

FMGE रिजल्ट में उम्मीदवार को अपनी डिटेल्स चेक करनी चाहिए। नीचे दी गई लिस्ट में FMGE जनवरी एग्जाम रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण (Details Mentioned in FMGE January Exam Result 2026) देख सकते हैं।
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • उम्मीदवार की एप्लीकेशन आईडी
  • उम्मीदवार का टोटल स्कोर (300 में से)
  • उम्मीदवार के रिजल्ट का स्टेटस (पास/फेल)
यह भी पढ़ें:
बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस में एडमिशन 2026
भारत में फार्मेसी कोर्स

/articles/fmge-january-exam-result-date-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top