हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission in Hindi) नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर मार्च 2026 में जारी की जाएगी। हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स, एलिजिबिलिटी, एडमिशन प्रोसेस, फीस यहाँ देखें।

हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi): हरियाणा ओपन स्कूल का उद्देश्य उन सभी को शिक्षा प्रदान करना है जो किसी भी तरह की सामाजिक, आर्थिक, या अन्य किसी भी कारण से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026) सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी कक्षा के लिए आवेदन स्वीकार करता है।
बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने सितम्बर 2026 परीक्षा (कम्पार्टमेंट/ पार्शियल मार्क्स सुधार/ फुल मार्क्स सुधार/ एडिशनल क्वालिफाइड) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी-मार्च सेशन के लिए जनवरी में शुरू की जाएगी। जो छात्र हरियाणा ओपन स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं वे बीएसईएच (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi) , फीस, एलिजिबिलिटी आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख पढ़ें।
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi): हाइलाइट्स
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi) से जुड़ी हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।
स्कूल का नाम | हरियाणा ओपन स्कूल |
|---|---|
परीक्षा | सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी एडमिशन परीक्षा |
कंडक्टिंग बॉडी | बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा |
एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
एप्लीकेशन डेट (संभावित) | जनवरी 2026 |
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi): एलिजिबिलिटी
जो उम्मीदवार हरियाणा ओपन स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जान लेना आवश्यक है। हरियाणा ओपन स्कूल सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी एडमिशन 2026 के लिए एलिजिबिलिटी से जुड़ी जानकारी आगे लेख में पढ़ें।
सैकेण्डरी लेवल (कक्षा 10वीं) के लिए एलिजिबिलिटी-
- एडमिशन वर्ष की 1 फरवरी को उम्मीदवार की आयु 14 वर्ष होनी चाहिए।
- ऐज प्रूफ के लिए उमीदवार के पास दिए गए डॉक्यूमेंट्स में से किसी एक डॉक्यूमेंट का होना ज़रूरी है:
- सरकारी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- म्युनिसिपल कमीटी/जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रार से जन्म प्रमाण पत्र
- सरकारी अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट जिसमें आयु लिखी हो
सीनियर सैकेण्डरी लेवल (कक्षा 12वीं) के लिए एलिजिबिलिटी-
- कोई ऐज लिमिट नहीं है।
- उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन या अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त 10वीं पास होना चाहिए।
- कक्षा 10वीं पास करने और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के बीच डेढ़ साल का अंतर होना चाहिए।
- इंग्लिश सब्जेक्ट में पास होना अनिवार्य है।
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi): ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026) का आवेदन करने से पहले ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखना आवशयक है। हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गयी है:
- जन्म तिथि का प्रमाण
- 2 कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटो
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- आवास प्रमाण पत्र
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi): एडमिशन प्रोसेस
हरियाणा ओपन स्कूल के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाती है। यह एडमिशन प्रोसेस बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा आयोजित कराई जाती है। एडमिशन प्रोसेस जानने के लिए आगे पढ़ें।
हरियाणा ओपन स्कूल में एडमिशन कैसे होता है 2026? (How to take Admission in Haryana Open School 2026 in Hindi?)
स्टेप 1: एप्लीकेशन फॉर्म भरना
- सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा
- फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य है, जैसे: बर्थ सर्टिफिकेट, अड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आदि
- फॉर्म तभी सबमिट होगा जब आप फीस का भुगतान कर देंगे
स्टेप 2: एडमिशन प्रोसेस में हिस्सा लेना
- फॉर्म भरने के बाद छात्रों को परीक्षा देनी होगी
- परीक्षा का परिणाम स्कूल या एजुकेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है
- परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा भी सितम्बर में आयोजित होती है।
स्टेप 3: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- सेलेक्शन लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को निर्धारित समय पर स्कूल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
- सभी दस्तावेज़ सही पाए जाने पर ही एडमिशन कन्फर्म माना जाएगा
हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 12वीं एग्जाम सिलेबस
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi): एडमिशन फीस
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 (Haryana Open School Admission 2026 in Hindi) नीचे 10वीं और 12वीं कक्षा की फीस की जानकारी दी गई है:
कैटेगरी | फीस (रुपए) |
|---|---|
हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं आवेदन फीस | 950 रुपए |
हरियाणा ओपन स्कूल 12वीं आवेदन फीस | 1050 रुपए |
प्रैक्टिकल फीस | 100 रुपए |
लेट फीस | 100 - 1000 रुपए |
यह भी देखें:
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
लेट फीस के साथ हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 की डेट भी नोटिफिकेशन में दी जाती हैं। जैसे-जैसे आवेदन करने का समय बढ़ता है, फीस भी बढ़ती है।
हरियाणा ओपन स्कूल एडमिशन 2026 के लिए आवेदन जनवरी 2026 (संभावित) शुरू होगा तथा जो छात्र कम्पार्टमेंट/पार्शियल सुधार/ पूर्ण सुधार/ एडिशनल की परीक्षा देना चाहते हैं वे सितम्बर 2026 में दे सकते हैं।
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- पिछले पास किये गए कक्षा की मार्कशीट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
HOS के फॉर्म हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट .bseh.org.in पर भरे जाते हैं।
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप (Tata Capital Pankh Scholarship in Hindi)
PMSS छात्रवृत्ति एप्लीकेशन फॉर्म (PMSS scholarship application form In Hindi)
भारत में प्राइवेट स्कॉलरशिप की लिस्ट 2026 (List of Private Scholarships in India 2026 in Hindi)
इग्नू स्कॉलरशिप फॉर्म 2026 (IGNOU Scholarship Form 2026 in Hindi): इम्पोर्टेन्ट डेट, स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के स्टेप्स, जरूरी डॉक्यूमेंट
आईटीआई के लिए टॉप स्कॉलरशिप 2025 (Top Scholarships for ITI 2025 in Hindi) लिस्ट यहां देखें
यूपी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026 (Up Pre Matric Scholarship 2026 in Hindi): एप्लीकेशन प्रोसेस, एलिजिबिलिटी,