
CBSE एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10, 12 (CBSE Admit Card 2026 for Class 10, 12): सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) एनुअल बोर्ड एग्जामिनेशन कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पूरे भारत में एग्जाम कंडक्ट करता है। CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 (CBSE Board Exam 2026) 17 फरवरी से शुरू होंगे जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। CBSE एडमिट कार्ड केवल प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन जारी करता है, रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड स्कूल के द्वारा प्राप्त किया जाता है। उम्मीदवारों को एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर दिखाना होगा। इस लेख में प्राइवेट कैंडिडेट CBSE एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10, 12 (CBSE Admit Card 2026 for Class 10, 12) डाउनलोड करने का तरीका जान सकते हैं।
CBSE एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10, 12 (CBSE Admit Card 2026 for Class 10, 12): ओवरव्यू
नीचे दी गई टेबल में CBSE एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10, 12 (CBSE Admit Card 2026 for Class 10, 12) ओवरव्यू देख सकते हैं।| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| एग्जाम का नाम | CBSE बोर्ड एग्जामिनेशन |
| कंडक्टिंग बॉडी | सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) |
| एग्जाम टाइप | एनुअल बोर्ड एग्जामिनेशन |
| एग्जाम स्टार्ट डेट | 17 फरवरी, 2026 (कक्षा 10 और 12) |
| एग्जाम एन्ड डेट | 11 मार्च, 2026 (कक्षा 10) और 10 अप्रैल, 2026 (कक्षा 12) |
| एडमिट कार्ड मोड | ऑफलाइन (स्कूल द्वारा) / ऑनलाइन (प्राइवेट कैंडिडेट) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.cbse.gov.in |
CBSE एडमिट कार्ड रिलीज़ डेट 2026 क्लास 10, 12 (CBSE Admit Card Release Date 2026 for Class 10, 12)
रेगुलर स्टूडेंट्स : रेगुलर स्कूल एक छात्रों के लिए CBSE डायरेक्ट ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी नहीं करता है। छात्रों के लिए एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा ऑफिशियल क्रेडेंशियल का उपयोग कर एक साथ डाउनलोड किए जाते हैं। स्कूल प्रशासन ही छात्रों को स्टाम्प एडमिट कार्ड की कॉपी देंगे। एडमिट कार्ड एग्जाम के 5-10 दिन पहले जारी किए जाते हैं, जिसका मतलब है कि CBSE एडमिट कार्ड छात्रों को फरवरी 2026 में प्राप्त होंगे।प्राइवेट स्टूडेंट्स: जिन छात्रों ने स्कूल एनरोलमेंट के बजाय खुद से रजिस्टर किया है उनके लिए CBSE एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10, 12 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CBSE Admit Card Release Date 2026 for Class 10, 12?)
एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट होने के बाद प्राइवेट कैंडिडेट सीधे CBSE की वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे और स्कूल प्रशासक भी एडमिट कार्ड रेगुलर स्टडेंट्स के लिए वहीं से डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके प्राइवेट कैंडिडेट्स CBSE एडमिट कार्ड 2026 क्लास 10, 12 डाउनलोड कर सकते हैं।- सबसे पहले उम्मीदवार को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाना होगा।
- CBSE क्लास 10 और 12 एडमिट कार्ड 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
- ओपन हुए पेज से अपनी कक्षा चुनें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर तथा डेट ऑफ़ बर्थ डालें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।















समरूप आर्टिकल्स
फीमेल के लिए CTET क्वालिफाइंग मार्क्स 2026
SC के लिए CTET पासिंग मार्क्स 2026
नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर (Navodaya Vidyalaya Class 6 Previous Year Question Papers in Hindi)
CTET कटऑफ मार्क्स 2026: जनरल OBC और SC/ST
JNV एडमिशन 2026-27 के लिए ज़रुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for JNV Admission 2026-27 in Hindi): क्लास 6 और 9 प्रवेश के लिए दस्तावेजों की लिस्ट
JNVST नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check JNVST Navodaya Vidyalaya Result 2026 in Hindi): JNVST क्लास 6 और 9 का रिजल्ट