HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026

Nikita Kumari

Updated On: January 24, 2026 02:05 PM

HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) 530 पदों के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। एप्लीकेशन प्रोसेस 12 दिसंबर 2025 से HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 के लिए शुरू हैं।
HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026)

HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा विज्ञापन क्रमांक 08/2025 के लिए 530 पदों पर नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जारी किया गया है। एप्लीकेशन फॉर्म छात्र 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम डेट से काफी पहले ही आवेदन कर दें ताकि अंतिम समय के किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व संबंधी पदों को भरने के लिए एचपी पटवारी रिक्रूटमेंट आयोजित की जाती है। पटवारी के रूप में चयनित उम्मीदवार ग्राम और तहसील स्तर पर भूमि अभिलेख, सर्वेक्षण और राजस्व संबंधी कार्यों का प्रबंधन करते हैं। छात्र नीचे दिए गए लेख से HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- HP पटवारी रिक्रूटमेंट सिलेबस 2026

HP पटवारी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (HP Patwari Recruitment Notification 2026 in Hindi)

उम्मीदवार नीचे दी गयी लिंक के माध्यम से HP पटवारी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पीडीएफ 2026 (HP Patwari Recruitment Notification PDF 2026 in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।
HP पटवारी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पीडीएफ 2026 डाउनलोड करें

HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) : ओवरव्यू

नीचे दी गयी टेबल में उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
विवरण जानकारी
भर्ती संचालक हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)
पोस्ट का नाम पटवारी
विज्ञापन क्रमांक 08/2025
सिलेक्शन प्रोसेस
  • रिटन एग्जामिनेशन
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 परीक्षा या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
डिज़ायरेबल क्वालिफिकेशन (i) हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों, शिष्टाचार और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में प्रचलित विशिष्ट परिस्थितियों में नियुक्ति के लिए उपयुक्तता।
(ii) कंप्यूटर का ज्ञान।
एग्जाम का लेवल राज्य लेवल
पदों की संख्या 530
एचपी पटवारी रिक्रूटमेंट ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in

HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi): पटवारी भर्ती डेट

उम्मीदवार नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से एचपी पटवारी भर्ती 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) से संबंधित इम्पोर्टेन्ट डेट की जानकारी प्राप्त सकते हैं।
कार्यक्रम डेट
HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 नोटिफिकेशन डेट 6 दिसंबर 2025
HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन डेट 12 दिसंबर 2025
एचपी पटवारी रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन फार्म 2026 भरने की लास्ट डेट 16 जनवरी 2026
एचपी पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 एग्जाम डेट अपडेट किया जायेगा
हिमाचल प्रदेश पटवारी रिजल्ट जारी होने की डेट 2026 अपडेट किया जायेगा

HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi): केटेगरी-वाइज वेकेंसी डिटेल

छात्र यहाँ से HP पटवारी रिक्रूटमेंट 2026 (HP Patwari Recruitment 2026 in Hindi) केटेगरी-वाइज वेकेंसी डिटेल देख सकते हैं।
केटेगरी वेकेंसी डिटेल
Gen(UR) 210
EWS 64
Gen(WFF) 06
SC(UR) 100
SC(BPL) 19
SC(WFF) 03
ST(UR) 19
ST(BPL) 06
ОBC(UR) 81
OBC(BPL) 19
OBC(WFF) 03
कुल 530

ये भी पढ़ें- एचपी टेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

/articles/hp-patwari-recruitment-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top