इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 - आवेदन और नोटिफिकेशन देखें

Jaya verma

Updated On: February 03, 2026 06:23 PM

इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (India Post GDS Recruitment Notification 2026) आधिकारिक रूप से 28 जनवरी, 2026 में जारी हो चुकी है। इस लेख में डेट, एलिजिबिलिटी आदि देखें।
इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (India Post GDS Recruitment Notification 2026)

इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (India Post GDS Recruitment Notification 2026): इंडिया पोस्ट के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के लिए 28,740 पदों पर नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 जनवरी, 2026 को जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास की है और जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है वह इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है। डाक सेवक पद के लिए एक उम्मीदवार की सैलरी 10,000 रुपए से 24,470 रुपए तक होगी। इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट (India Post GDS Recruitment) के लिए रिजल्ट मेरिट के आधार पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इंडिया पोस्ट GDS के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वह इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (India Post GDS Recruitment Notification 2026) डेट और अन्य जानकारी इस लेख में देखें।

इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (India Post GDS Recruitment Notification 2026): ओवरव्यू

विवरण जानकारी
डिपार्टमेंट का नाम मिनिस्ट्री ऑफ़ कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट
पद का नाम ग्रामीण डाक सेवा (GDS)
नोटिफिकेशन जारी
जॉब लोकेशन पूरे भारत में
सिलेक्शन प्रोसेस 10वीं के मार्क्स पर आधारित मेरिट लिस्ट
ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in

इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट महत्वपूर्ण डेट 2026 (India Post GDS Recruitment Important Date 2026)

इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन 2026 (India Post GDS Recruitment Notification 2026) विभिन्न पोस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। नीचे दी गई टेबल में उम्मीदवार इंडिया पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट डेट 2026 (India Post GDS Recruitment Date 2026) चेक कर सकते हैं।
इवेंट डेट
इंडिया पोस्ट GDS नोटिफिकेशन डेट 2026 28 जनवरी, 2026
इंडिया पोस्ट GDS एप्लीकेशन 2026 डेट 31 जनवरी, 2026
इंडिया पोस्ट GDS एप्लीकेशन 2026 लास्ट डेट 14 फरवरी, 2026
इंडिया पोस्ट GDS एप्लीकेशन फीस पेमेंट 2026 लास्ट डेट 16 फरवरी, 2026
इंडिया पोस्ट GDS करेक्शन विंडो 2026 18 - 19 फरवरी, 2026
इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट डेट 2026 मार्च - अप्रैल 2026

इंडिया पोस्ट GDS एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (India Post GDS Eligibility Criteria 2026)

इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। इस पोस्ट के लिए कोई भी एग्जाम नहीं होता है इसलिए रिक्रूटमेंट उम्मीदवार के शैक्षणिक योग्यता पर निर्भर करता है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में इंडिया पोस्ट GDS एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (India Post GDS Eligibility Criteria 2026) देख सकते हैं।
क्राइटेरिया योग्यता
शैक्षणिक योग्यता मैथ्स और इंग्लिश को ऐच्छिक या अनिवार्य विषय के रूप में लेकर 10वीं कक्षा पास होना चाहिए
भाषा दक्षता 10वीं कक्षा तक राज्य की स्थानीय भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए
तकनीकी आवश्यकता बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (ज़रूरी नहीं लेकिन प्रेफर्ड)
साइकिल ज्ञान साइकिल चलाने की क्षमता GDS के लिए अनिवार्य है

इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process for India Post GDS 2026)

ग्रामीण डाक सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी कक्षा 10 के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए एक मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। उम्मीदवार आगे इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process for India Post GDS 2026) के बारे में जान सकते हैं।
शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले उम्मीदवार कक्षा 10 के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
मेरिट लिस्ट: ऑफिसियल वेबसाइट पर सर्किल वाइज मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: उम्मीदवारों को अपने निर्धारित डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने होंगे।
मेडिकल एग्जाम: हेल्थ स्टैण्डर्ड के आधार पर मेडिकल एग्जाम होगा उसके बाद अपॉइंटमेंट होगी।

/articles/india-post-gds-recruitment-online-form-2026-gramin-dak-sevak-notification-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top