राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन के लिए ज़रुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for Rajasthan B.Sc Application)

Soniya Gupta

Updated On: November 28, 2025 04:27 PM

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट (List of Documents Required for Rajasthan B.Sc Application) योग्यता, एप्लीकेशन प्रोसेस, और फीस की जानकारी इस लेख में देखें।

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन के लिए ज़रुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for Rajasthan B.Sc Application)

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट (List of Documents Required for Rajasthan B.Sc Nursing Application): राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एडमिशन राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कराया जाता है। राजस्थान B.Sc नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया योग्य उम्मीदवारों को 4 वर्ष की नर्सिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए ज़रूरी है। राजस्थान B.Sc नर्सिंग के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कम से कम 45% के साथ (SC/ST- 40%) साइंस स्ट्रीम (बायोलॉजी के साथ) से 12वीं पास की है। राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन प्रोसेस 2026 (Rajasthan B.Sc Nursing Application Process 2026) ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस लेख में राजस्थान बी.एससी नर्सिंग आवेदन के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट, एप्लीकेशन फीस और प्रोसेस आदि के बारे में बताया गया है।
यह भी देखें:
राजस्थान के टॉप नर्सींग कॉलेजस और फीस

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट 2026 (Important Documents for Rajasthan B.Sc Nursing Application Form 2026 in Hindi): हाइलाइट्स

नीचे दी गयी टेबल में आप राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सामान्य जानकारी देख सकते हैं।

कोर्स

बी.एससी नर्सिंग

अवधि

4 वर्ष

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन मोड

ऑनलाइन

कंडक्टिंग बॉडी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS)

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एडमिशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents for Rajasthan B.Sc Nursing Admission)

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखना आवश्यक है। राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय ज़रुरत पड़ने वाले डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गयी है :

  • कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी )
  • स्कैन्ड पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ़्स
  • स्कैन्ड सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो )
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जन्म तिथि का प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, आदि )
  • राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो)
यह भी देखें:
आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग पासिंग मार्क्स 2026

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग आवेदन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स का फॉर्मेट (Rajasthan B.Sc Nursing Application Documents Format)

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के फॉर्मेट की जानकारी नीचे टेबल में उपलब्ध कराई गयी है।

डॉक्यूमेंट्स

फॉर्मेट और साइज़

फोटो/सिग्नेचर

JPG/JPEG

डॉक्यूमेंट्स

PDF

डॉक्यूमेंट्स साइज़

100 KB से 2 MB

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन प्रोसेस (Rajasthan B.Sc Nursing Application Process)

उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में पता होना आवश्यक है। सही तरीके से नहीं भरे गए फॉर्म को अधिकारियों द्वारा किसी भी राउंड में अस्वीकार या निरस्त किया जा सकता है । राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन प्रोसेस नीचे दी गई है:

  • कॉन्टैक्ट डिटेल्स व नाम फिल करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर का नाम व पासवर्ड प्राप्त करें
  • एप्लीकेशन फॉर्म बहुत ही सावधानी से भरें
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें और डॉक्यूमेंट्स जमा करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ें
  • ऑनलाइन पेमेंट मेथड्स के माध्यम से अपनी फीस जमा करें तथा किये गए ट्रांसक्शन का रिकॉर्ड रखें
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले अच्छे से देख लें कि आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारी सही है या नहीं
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन फीस क्या है? (What is Rajasthan B.Sc Nursing Application Fees?)

राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन फीस केटेगरी के अनुसार नीचे टेबल में उपलब्ध कराई गई है।

वर्ग

एप्लीकेशन फीस (INR)

सामान्य/OBC

1800

SC/ST/ST-STA (राजस्थान निवासी)

900

यह भी देखें:
राजस्थान में सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के लिए बीएससी नर्सिंग अनुमानित कटऑफ 2026
राजस्थान बी.एससी नर्सिंग एप्लीकेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट से सम्बंधित जानकारी के लिए CollegeDekho से जुड़े रहें।

FAQs

राजस्थान बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन करते समय 10+2 मार्कशीट प्रतीक्षित होने पर क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों का 10+2 का रिजल्ट नहीं आया है, उन्हें RUHS की वेबसाइट पर दी गई अधिसूचित तारीख पर अपना रिजल्ट अपडेट करना होगा। 

राजस्थान बीएससी नर्सिंग फॉर्म भरते समय फोटो और सिग्नेचर किस फॉर्मेट में होने चाहिए ?

राजस्थान बीएससी नर्सिंग फॉर्म फोटो और सिग्नेचर JPG/JPEG फॉर्मेट में होने चाहिए। 

राजस्थान BSc नर्सिंग के लिए कौन से आवश्यक डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी आपके पास होना ज़रूरी है ?

राजस्थान BSc नर्सिंग के लिए निम्नलिखित आवश्यक डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी आपके पास होना ज़रूरी है। 

  • एप्लीकेशन फॉर्म की 2 कॉपी 
  • पेमेंट का प्रमाण 
  • 10+2 की मार्कशीट 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • एप्लीकेशन फॉर्म पर अपलोड किए गए 4 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो  
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • फोटो सहित पहचान पत्र 
  • राजस्थान निवास प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

/articles/list-of-documents-for-rajasthan-bsc-application/
View All Questions

Related Questions

Btech biomedical engineering available?

-veddangUpdated on February 09, 2026 11:39 AM
  • 4 Answers
Mansi arora, Student / Alumni

Yes, LPU does offer B.Tech in Biomedical Engineering, and it’s a great option if you’re into healthcare along with technology. You get good labs, practical exposure, and industry-oriented learning.

READ MORE...

I am a NEET dropper of 2024 as a general category student, can I change my category as scheduled cast for NEET 2025 registration.

-sabana mukhiUpdated on February 07, 2026 01:19 PM
  • 3 Answers
lucky kumar, Student / Alumni

Yes, you can change your category from General to Scheduled Caste but you cannot change it after the registration form is submitted because a person cannot change his/her caste at will. You can change your category before submitting the registration form. You must submit your new caste SC certificate for caste change. Thank you.

READ MORE...

GNM ke baad sarkari Naukri kaise le ? Please 🙏🏻 help me

-radha kumariUpdated on February 07, 2026 02:31 PM
  • 2 Answers
sakshee, Student / Alumni

GNM aayurved ke bad job

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

समरूप आर्टिकल्स

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Nursing Colleges in India

View All
Top