NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026: लास्ट डेट, फीस जानें

Nikita Kumari

Updated On: February 09, 2026 11:08 AM

NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 8 फ़रवरी 2026 से शुरू कर दिया गया हैं। NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET Application Form 2026) से संबंधित लास्ट डेट, फीस आदि की जानकारी छात्र यहाँ देखें।
 
NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET Application Form 2026)

NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET Application Form 2026 in Hindi) : NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर neet.nta.nic.in
8 फ़रवरी 2026 को जारी कर दिया गया हैं। NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आप ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल 8 मार्च 2026 तक ओपन रहेगा, छात्र को लास्ट डेट से पहले NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरना होगा। NTA मार्च 2026 के अंत में करेक्शन विंडो ओपन करेगा। NEET एग्जाम 3 मई, 2026 को आयोजित होगा। NEET UG 2026 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का फीस जनरल केटेगरी के लिए 1,700 रुपये और रिजर्व्ड केटेगरी के लिए 1,600 रुपये से 1,000 रुपये तक है। छात्र यहाँ NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन डेट (NEET UG 2026 Registration Date in Hindi) आदि जान सकते हैं।

NEET एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2026 (NEET Application Form Date 2026)

छात्र नीचे दिए टेबल के माध्यम से NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन डेट (NEET UG 2026 Registration Date in Hindi) यहाँ से जानें।
इवेंट डेट
NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म डेट 2026 8 फ़रवरी 2026
NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 2026 8 मार्च 2026
NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन डेट 2026 10 से 12 मार्च, 2026
NEET UG एडमिट कार्ड 2026 अप्रैल 2026 का चौथा सप्ताह
NEET UG एग्जाम डेट 2026 3 मई, 2026
NEET UG रिजल्ट 2026 सूचित किया जाएगा

NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें (How to Fill Out the NEET 2026 Application Form)?

नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (NEET Application Form 2026 in Hindi) भरने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: नीट रजिस्ट्रेशन 2026

उम्मीदवारों को ऑफिशियल NEET एप्लीकेशन फॉर्म 2026 तक पहुंचने के लिए NTA NEET ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in - पर जाना होगा। नेक्स्ट, नए पंजीकरण वाले टैब पर क्लिक करें। फोन नंबर और ईमेल आईडी सबमिट करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। एक पासवर्ड जनरेट किया जाएगा और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
स्टेप 2: नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरना

पहला स्टेप पूरा करने और लॉग इन क्रेडेंशियल जनरेट करने के बाद, छात्रों को अगले स्टैप्स के लिए 'कम्पलीट एप्लीकेशन फॉर्म' टैब पर क्लिक करना होगा। डिटेल्स जिसे छात्र को सही भरना होगा उसमें शामिल हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता और माता का नाम
  • जेंडर
  • केटेगरी
  • जन्म तिथि
  • राष्ट्रीयता
  • पुष्टि प्रश्नावली
  • आइडेंटिटी टाइप और नंबर
  • नीट प्रश्न पत्र 2026 के लिए उपयोग किया जाने वाला मीडियम
  • एग्जाम सेंटर का चयन
  • एजुकेशनल डिटेल्स

स्टेप 3: डाक्यूमेंट अपलोड करना

उम्मीदवारों को NEET एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले डाक्यूमेंट 2026 (Documents to fill NEET Application Form 2026 in Hindi) अपलोड करने होंगे। इन डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पोस्टकार्ड साइज की फोटोें
  • लेफ्ट थम्ब इम्प्रैशन
  • क्लास 10वीं की मार्कशीट
  • उम्मीदवार का सिग्नेचर

स्टेप 4: नीट एप्लीकेशन फीस का पेमेंट

अपलोड पूरा होने के बाद, उम्मीदवारों को वैध डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करना होगा। रिसीप्ट को पेमेंट के प्रूफ के रूप में अपने पास रखना चाहिए।
विभिन्न उम्मीदवारों के लिए NEET एप्लीकेशन फीस 2026 (NEET Application Fees 2026 in Hindi) हैं:

केटेगरी NEET एप्लीकेशन फीस 2026
जनरल/ओबीसी 1,700 रुपये
जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल 1,600 रुपये
एससी/एसटी/पीएच 1,000 रुपये

ये भी पढ़ें :
NEET परीक्षा दिन के निर्देश 2026 NEET एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड 2026
NEET यूजी के अंतर्गत कोर्सेस की लिस्ट 2026 NEET एडमिट कार्ड फोटो और हस्ताक्षर के लिए गाइडलाइन 2026
NEET परीक्षा 2026 में क्या करें और क्या न करें? भारत में NEET के बिना मेडिकल कोर्सेस 2026
NEET रिवीजन टिप्स 2026 NEET सैंपल OMR शीट 2026
NEET नेगेटिव मार्किंग 2026 से कैसे बचें? --

/articles/neet-application-form-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Medical Colleges in India

View All
Top