2025 में भारत में कुल 42,717 NEET PG सीटें थीं। 2026 में सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि भारत में PG कोर्स में एडमिशन देने वाले और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जाएगी।

भारत में NEET PG सीटें कई स्पेशलाइज़ेशन्स जैसे MD, PG Diploma, MS, DNB CET, आदि में विभाजित हैं। भारत में 2026 में NEET PG सीटों की कुल संख्या लगभग 42,800 से अधिक हो सकती है। इनमें से कुल 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) सीटें, 922 PG डिप्लोमा सीटें, 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) सीटें और 1,338 DNB CET सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं। वर्तमान में गवर्नमेंट कॉलेजों में लगभग 35,000+ NEET PG सीटें और प्राइवेट कॉलेजों में लगभग 30,000+ NEET PG सीटें हैं।
NEET PG 2026 एग्जाम मार्च-अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। NEET PG काउंसलिंग 2026 के आधार पर भारत के सभी NEET PG सीटें संबंधित मेडिकल कॉलेजों में अल्लोत्मेंट की जाएँगी। नेशनल बॉर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंस (NBEMS) मेडिकल स्ट्रीम में सभी MD, MCh और MS डिग्रियों में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया कोटा की 50% से अधिक सीटों के लिए NEET PG 2026 सीट मैट्रिक्स जारी करेगा। भारत में 2026 में NEET PG सीटें सुरक्षित करने के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे मार्क्स और रैंक प्राप्त करना होगा। गवर्नमेंट PG मेडिकल कॉलेजों की स्टेट वाइज लिस्ट मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) द्वारा जारी की जाएगी।
भारत में टोटल NEET PG सीट्स 2026 (Total NEET PG Seats in India 2026)
NEET PG सीट मैट्रिक्स राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा जारी की जाती है। उम्मीदवार NEET PG 2026 के लिए संभावित सीट लिस्ट देख सकते हैं।
क्लास | लगभग सीटें |
|---|---|
भारत में NEET PG सीटें | 42717+ |
कुल NEET PG गवर्नमेंट सीट्स | 35000+ |
कुल NEET PG प्राइवेट सीट्स | 30000+ |
NEET PG कुल MD के लिए सीटें | 26168+ |
NEET PG कुल MS के लिए सीटें | 13649+ |
कुल NEET PG डिप्लोमा के लिए सीटें | 922+ |
DNB कुल NEET PG तक की सीटें | 11472+ |
कुल NEET PG CPS के लिए सीटें | 1000+ |
यह भी देखें: NEET एग्जाम डेट 2026
भारत में स्टेट वाइज गवर्नमेंट NEET PG 2026 सीट्स (State-wise Government NEET PG seats in India 2026): संभावित
भारत में मेडिकल क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती रूचि को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता और यही एक कारण है कि NEET PG में सीट बढ़ती जा रही हैं। भारत में स्टेट वाइज गवर्नमेंट PG मेडिकल कॉलेजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:
राज्य/यूनियन टेरिटरी | नीट पीजी गवर्न्मेंट मेडिकल कॉलेज | कुल गवर्नमेंट कॉलेजों में NEET PG सीटों की संख्या | NEET PG प्राइवेट मेडिकल कॉलेज | कुल प्राइवेटकॉलेजों में NEET PG सीटों की संख्या |
|---|---|---|---|---|
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड | 1 | 0 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 18 | 1,923 | 19 | 1645 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 | 0 |
असम | 13 | 738 | 0 | 0 |
बिहार | 13 | 908 | 9 | 321 |
चंडीगढ़ | 1 | 585 | 0 | 0 |
दादरा और नगर हवेली | 1 | 0 | 0 | 0 |
दिल्ली | 8 | 2,889 | 3 | 49 |
गोवा | 1 | 137 | 0 | 0 |
गुजरात | 23 | 2,186 | 40 | 724 |
हरियाणा | 6 | 432 | 6 | 465 |
हिमाचल प्रदेश | 7 | 264 | 1 | 92 |
जम्मू और कश्मीर | 11 | 606 | 4 | 51 |
झारखंड | 7 | 263 | 2 | 0 |
कर्नाटक | 24 | 1,856 | 50 | 4593 |
केरल | 12 | 1,077 | 33 | 868 |
मध्य प्रदेश | 15 | 1,489 | 27 | 859 |
महाराष्ट्र | 32 | 3,576 | 68 | 2498 |
मणिपुर | 3 | 255 | 0 | 0 |
मेघालय | 1 | 37 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 | 0 |
उड़ीसा | 12 | 725 | 2 | 509 |
पुदुचेरी | 2 | 314 | 7 | 707 |
पंजाब | 5 | 408 | 12 | 384 |
राजस्थान | 26 | 2,255 | 26 | 1033 |
सिक्किम | 0 | 0 | 1 | 34 |
तमिलनाडु | 38 | 2,765 | 24 | 2369 |
तेलंगाना | 28 | 1,504 | 23 | 1608 |
त्रिपुरा | 1 | 85 | 1 | 6 |
उतार प्रदेश। | 35 | 2,301 | 38 | 1891 |
उत्तराखंड | 5 | 1,572 | 3 | 260 |
पश्चिम बंगाल | 26 | 1,791 | 9 | 302 |
यह भी पढ़ें: NEET PG 2026 ब्रांच वाइज कटऑफ (संभावित)
NEET PG सीटों की ईयर वाइज लिस्ट (Year-wise List of NEET PG Seats): प्रीवियस ट्रेंड्स
पिछले कुछ सालों में देश के हेल्थ केयर सिस्टम में काफी बदलाव हुए हैं। भारत में हेल्थ केयर डेलिवरी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार ने देश में मेडिकल सीटों की कुल संख्या बढ़ाई है। देश में मेडिकल की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, भारत में NEET PG सीटें 2014 से वर्तमान ऐकडेमिक सेशन तक 127% बढ़ी हैं। NEET PG सीटों की कुल संख्या 2014 में 31,185 से बढ़कर 2025-26 में 70,645 सीटें हो गई हैं और उम्मीद है कि 2026 में और भी सीटें बढ़ेंगी। महाराष्ट्र में भारत में सबसे अधिक NEET PG सीटें हैं, जहाँ कुल 3,576 सीटें उपलब्ध हैं।
नीट पीजी 2025 सीटों का ईयर वाइज डेटा
भारत में NEET PG सीटों में ईयर वाइज बढ़ रही हैं, उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में 2025 का पूरा डाटा देख सकते हैं।
राज्य/यूनियन टेरिटरी | ईयर वाइज इन्क्रीज़ इन NEET PG | |
|---|---|---|
2018 - 19 | 2024 - 25 | |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 1870 | 2807 |
अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 |
असम | 536 | 738 |
बिहार | 678 | 1139 |
चंडीगढ़ | 546 | 565 |
दादरा और नगर हवेली | 0 | 0 |
दिल्ली | 2,540 | 2,868 |
गोवा | 122 | 131 |
गुजरात | 2100 | 2,432 |
हरयाणा | 574 | 729 |
हिमाचल प्रदेश | 226 | 342 |
जम्मू और कश्मीर | 482 | 608 |
झारखंड | 215 | 263 |
कर्नाटक | 4,128 | 5,984 |
केरल | 1,498 | 1,850 |
मध्य प्रदेश | 902 | 1,913 |
महाराष्ट्र | 3,988 | 5,677 |
मणिपुर | 207 | 241 |
मेघालय | 22 | 35 |
मिजोरम | 0 | 0 |
नगालैंड | 0 | 0 |
उड़ीसा | 730 | 1,168 |
पुदुचेरी | 652 | 927 |
पंजाब | 714 | 754 |
राजस्थान | 1,518 | 2,873 |
सिक्किम | 22 | 34 |
तमिलनाडु | 3,160 | 4,830 |
तेलंगाना | 1,655 | 2,662 |
त्रिपुरा | 30 | 85 |
उतार प्रदेश | 2,125 | 3,772 |
उत्तराखंड | 251 | 1,811 |
पश्चिम बंगाल | 1,568 | 2,004 |
NEET PG 2026 सीट एलोकेशन प्रोसेस (NEET PG 2026 Seat Allocation Process in Hindi)
नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशंस फॉर मेडिकल साइंस (NBEMS) ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के 50% उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट जारी करता है। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को NEET PG 2026 काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने का मौका दिया जायेगा। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) 50% सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में NEET PG काउंसलिंग प्रोसेस आयोजित करती है। बाकी बची 50% सीटों के लिए संबंधित स्टेट अथॉरिटीज NEET PG काउंसलिंग प्रोसेस आयोजित करते हैं।
NEET PG काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को MCC की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का जमा करनी होती है। छात्रों को चॉइस-फिलिंग राउंड के दौरान उनकी परेफरेंस के आधार पर भारत में सभी NEET PG सीटें अलॉट की जाएँगी। चॉइस-फिलिंग राउंड खत्म होने के बाद आवेदकों के रोल नंबर और उन्हें अलॉटेड NEET PG सीटों के साथ सीट एलोकेशन रिजल्ट जारी किया जाएगा। आखिर में सभी योग्य उम्मीदवारों को भारत में NEET PG सीटों में फिजिकल एडमिशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
देश के मेडिकल एजुकेशन सिस्टम में सराहनीय प्रगति हुई है और कई नए कॉलेज खोले गए हैं। उम्मीदवारों को यह याद रखना होगा कि मेडिकल एडमिशन के लिए आवेदन भी हर दिन बढ़ रहे हैं और इसलिए कॉम्पटीशन भी काफी ज़्यादा है। छात्रों को NEET PG 2026 में अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए तैयारी जल्दी शुरू करनी चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए!
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
RUHS Bsc नर्सिंग एप्लीकेशन फॉर्म 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट (List Documents Required for RUHS B.Sc Nursing Application Form 2026 In Hindi)
नीट के बिना 12वीं साइंस के बाद हाई सैलरी वाले कोर्सेज (High Salary Courses After 12th Science Without NEET in Hindi)
नीट सिलेबस 2026 PDF (NEET 2026 Syllabus in Hindi): फिजिक्स, केमिस्ट्री बायोलॉजी का नया पाठ्यक्रम डाउनलोड करें
नीट के बिना PCB करियर ऑप्शन (PCB Career Options Without NEET in Hindi): कोर्स, फीस, एलिजिबिलिटी, जॉब स्कोप
नीट एग्जाम डेट 2026 (NEET Exam Date 2026): नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीख जानें
क्या NEET 2026 में 550 मार्क्स अच्छा स्कोर है? (Is 550 marks good score in NEET 2026?): टॉप कॉलेज, एडमिशन प्रोसेस