RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 देखें

Jaya verma

Updated On: January 11, 2026 09:40 PM

RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026) RRB नोडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार CEN 06/25 और CEN 07/25 के लिए एग्जाम कैलेंडर व एग्जाम डेट देखने का तरीका जानें।

RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026)

RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026): रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट के लिए एनुअल कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रीजन के RRB वेबसाइट पर जाकर CEN 06/25 और CEN 07/25 पर क्लिक करके एग्जाम शेड्यूल देख पाएंगे। इस एनुअल कैलेंडर में ALP, RRB तकनीशियन, RRB ग्रुप डी, RRB JE आदि पोस्ट के लिए भी एग्जाम शेड्यूल दिया गया है। RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026) के लिए नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी की जाएगी। उम्मीदवार इस लेख में RRB रिक्रूटमेंट के लिए एनुअल कैलेंडर देख सकते हैं।
यह भी देखें: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सिलेबस 2026

RRB रिक्रूटमेंट एग्जाम कैलेंडर 2026 (RRB Recruitment Exam Calendar 2026)

RRB ने विभिन्न पोस्ट जैसे ALP, सेक्शन कंट्रोलर, पैरामेडिकल केटेगरी, NTPC आदि के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है तथा सभी पोस्ट के लिए नोडल RRB भी बता दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में RRB रिक्रूटमेंट एग्जाम कैलेंडर 2026 (RRB Recruitment Exam Calendar 2026) देख सकते हैं।

पीरियड केटेगरी वैकेंसी असेसमेंट ओआईआरएमएस (OIRMS) में वैकेंसीज़ असेसमेंट ओआईआरएमएस में वैकेंसी इंडेंटिंग आफ्टर अप्रूवल ड्राफ्ट सीईएन (CEN) के लिए प्रपोज़ल
जनवरी–मार्च असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) 30.06.2027 दिसंबर 2025 जनवरी 2026 फरवरी 2026
अप्रैल–जून टेक्नीशियंस (Technicians) 30.06.2027 जनवरी 2026 फरवरी 2026 मार्च 2026
सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) 30.06.2027 फरवरी 2026 मार्च 2026 अप्रैल 2026
जुलाई–सितंबर जूनियर इंजीनियर्स / डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट / केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट 30.09.2027 मई–जून 2026 जून–जुलाई 2026 जुलाई 2026
पैरामेडिकल कैटेगरीज़ (Paramedical Categories) 30.09.2027 जून 2026 जुलाई 2026 अगस्त 2026
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ – ग्रेजुएट (लेवल 4, 5 & 6) और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ – अंडर ग्रेजुएट (लेवल 2 & 3) 30.09.2027 जून 2026 जुलाई 2026 अगस्त 2026
अक्टूबर–दिसंबर मिनिस्टीरियल & आइसोलेटेड कैटेगरीज़ (Ministerial & Isolated Categories) 31.12.2027 अगस्त 2026 सितंबर 2026 सितम्बर 2026
लेवल 1 (Level 1) 31.12.2027 अगस्त 2026 सितंबर 2026 अक्टूबर 2026

यह भी देखें: RRB JE एग्जाम पैटर्न 2026

RRB रिक्रूटमेंट नोडल लिस्ट 2026 (RRB Recruitment Nodal List)

RRB रिक्रूटमेंट नोडल लिस्ट के माध्यमक से उम्मीदवार RRB NTPC के लिए नोडल RRB जान सकते हैं और उसकी आधिकारिक वेबसाइट से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे टेबल में सभी पोस्ट के लिए RRB रिक्रूटमेंट नोडल लिस्ट 2026 (RRB Recruitment Nodal List) देखें।

कैटेगरीज़ नोडल आरआरबी
असिस्टेंट लोको पायलट आरआरबी / जम्मू
टेक्नीशियंस (ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III) आरआरबी / तिरुवनंतपुरम
जेई / डीएमएस / सीएमए आरआरबी / भुवनेश्वर
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (ग्रेजुएट) आरआरबी / प्रयागराज
नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (अंडर ग्रेजुएट) आरआरबी / अहमदाबाद
पैरामेडिकल कैटेगरीज़ आरआरबी / बिलासपुर
लेवल-1 आरआरबी / चंडीगढ़
मिनिस्टीरियल & आइसोलेटेड कैटेगरीज़ आरआरबी / गुवाहाटी
सेक्शन कंट्रोलर आरआरबी / मुंबई

यह भी देखें: RRB ग्रुप D रिवाइज्ड एग्जाम डेट 2025

RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check RRB NTPC Exam Date 2026?)

RRB NTPC एग्जाम डेट 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026) RRB नोडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से RRB NTPC के लिए एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: RRB नोडल की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: नोटिफिकेशन सेक्शन में RRB NTPC एग्जाम डेट की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ओपन हुई विंडो में RRB NTPC एग्जाम शेड्यूल देखें।
स्टेप 4: CTRL + S की मदद से ओपन पीडीएफ डाउनलोड करें व सेव करें।

/articles/rrb-ntpc-exam-date-2026-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top