उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड क्लास 10 तथा क्लास 12 परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी गयी हैं। नीचे डिटेल रूप में जानें।

UP Board 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड क्लास 10 तथा क्लास 12 परीक्षा के लिए 17 दिसंबर 2025 शाम को एग्जाम सेंटर की लिस्ट और 16 दिसंबर 2025 को क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी गयी है। यूपी बोर्ड एग्जाम क्लास 10 तथा क्लास 12 के 18 फ़रवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। एग्जाम देने वाले छात्र आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना एग्जाम सेंटर देख सकते हैं।
UP Board 2026: डिस्ट्रिक्ट-वाइज एग्जाम सेंटर लिस्ट पीडीएफ लिंक
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से छात्र हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित एग्जाम सेंटर की लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, और डिस्ट्रिक्ट-वाइज एग्जाम सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UP Board 2026: क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने क्लास 12 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम डेट शीट जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दो फेज में होगी, पहले फेज की प्रैक्टिकल एग्जाम 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक और सेकंड फेज की एग्जाम 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित विद्यालय परिसर में स्कूल द्वारा निर्धारित टाइम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। उत्तीर्ण होने के लिए आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। छात्र नीचे टेबल के माध्यम से क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट डिस्ट्रिक्ट-वाइज जाने।
UP Board 2026: क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट शीट
यूपी बोर्ड क्लास 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की डेट नीचे डिस्ट्रिक्ट-वाइज देखें।
इवेंट | डेट |
|---|---|
क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट शीट 2026 जारी | 16 दिसंबर 2025 |
यूपी बोर्ड क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 (फेज 1 ) - आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आज़मगढ़, देवीपटम, बस्ती | 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक |
यूपी बोर्ड क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 (फेज 2 ) - अलीगढ, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, गोरखपुर | 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2026 तक |
FAQs
यूपी बोर्ड 2026 क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 2026 क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम 24 जनवरी से 9 फरवरी, 2026 तक आयोजित किये जाएंगे।
यूपी बोर्ड 2026 क्लास 12 प्रैक्टिकल एग्जाम डेट 16 दिसंबर 2025 को जारी की गयी थी।















समरूप आर्टिकल्स
फीमेल के लिए CTET क्वालिफाइंग मार्क्स 2026
SC के लिए CTET पासिंग मार्क्स 2026
नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर (Navodaya Vidyalaya Class 6 Previous Year Question Papers in Hindi)
CTET कटऑफ मार्क्स 2026: जनरल OBC और SC/ST
JNV एडमिशन 2026-27 के लिए ज़रुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for JNV Admission 2026-27 in Hindi): क्लास 6 और 9 प्रवेश के लिए दस्तावेजों की लिस्ट
JNVST नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check JNVST Navodaya Vidyalaya Result 2026 in Hindi): JNVST क्लास 6 और 9 का रिजल्ट