UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025

Jaya verma

Updated On: January 11, 2026 08:41 PM

UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 (UP D.El.Ed Counselling Dates 2025) यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पाएं।

UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 (UP D.El.Ed Counselling Dates 2025)

UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 (UP D.El.Ed Counselling Dates 2025): यूपी डी.एल.एड एग्जाम के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था उन्हें पता होना चाहिए कि यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा काउंसलिंग प्रोसेस के लिए डेट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी स्टेट रैंक के अनुसार कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। UP D.El.Ed काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 (UP D.El.Ed Counselling Process 2025) के अंतर्गत उम्मीदवार कॉलेज का विकल्प 12 जनवरी 2026 से चुन सकेंगे। यह प्रक्रया 2 फेज में आयोजित होगी। उम्मीदवार आगे लेख में UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 (UP D.El.Ed Counselling Dates 2025) चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें: UP D.El.Ed कॉलेज फीस 2026

UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 (UP D.El.Ed Counselling Dates 2025)

यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ऑफिसियल वेबसाइट पर रैंक के अनुसार UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 निर्धारित कर दी गई हैं। उम्मीदवार अपनी रैंक के अनुसार ही निर्धारित डेट पर कॉलेज का चयन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को कॉलेज चुनने से पहले अलॉटमेंट फीस 5000 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगे। नीचे डिगै टेबल में दोनों फेज के लिए UP D.El.Ed काउंसलिंग डेट 2025 (UP D.El.Ed Counselling Dates 2025) देखें।

फेज 1
कॉलेज का विकल्प भरने की डेट स्टेट रैंक कॉलेज अलॉटमेंट जारी होने की डेट अलॉटेड कॉलेज में वेरिफिकेशन / एडमिशन प्रोसेस पूरी करने की डेट
12 जनवरी 2026 (शाम) से 14 जनवरी 2026 तक रैंक 01 से 20,000 तक 15 जनवरी 2026 17 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 शाम 06:00 बजे तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि
15 जनवरी 2026 (शाम) से 18 जनवरी 2026 तक रैंक 20,001 से 70,000 तक एवं (12 से 14 जनवरी के बीच में विकल्प न भर पाने वाले एवं ऐसे उम्मीदवार जिन्हें प्रशिक्षण संस्थान अलॉट न हुआ हो) 19 जनवरी 2026 17 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 शाम 06:00 बजे तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि
19 जनवरी 2026 (शाम) से 22 जनवरी 2026 तक रैंक 70,001 से 1,24,230 तक एवं (12 से 18 जनवरी के बीच में विकल्प न भर पाने वाले एवं ऐसे उम्मीदवार जिन्हें प्रशिक्षण संस्थान अलॉट न हुआ हो) 23 जनवरी 2026 17 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 शाम 06:00 बजे तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार को वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्ट / लॉक करने की लास्ट डेट 01 फरवरी 2026

फेज 2
कॉलेज का विकल्प भरने की डेट स्टेट रैंक कॉलेज अलॉटमेंट जारी होने की डेट अलॉटेड कॉलेज में वेरिफिकेशन / एडमिशन प्रोसेस पूरी करने की डेट
05.02.2026 (शाम) से 08.02.2026 तक रैंक 01 से 1,24,230 तक के अन्य राज्य के उम्मीदवार एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) तथा विशेष आरक्षण श्रेणी के प्रवेश / अलॉटमेंट न पाने वाले उ0प्र0 राज्य के निवासी उम्मीदवार 09 फरवरी 2026 11 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 शाम 05:00 बजे तक प्रवेश लेने की लास्ट डेट
09.02.2026 (शाम) से 12.02.2026 तक रैंक 01 से 1,24,230 तक के समस्त बचे हुए उम्मीदवार (समस्त उम्मीदवारों को प्रवेश का अवसर प्रदान किए जाने के बाद, आरक्षित कैटेगरी के छात्र उपलब्ध ना होने के पर, बची हुई आरक्षित कैटेगरी की सीटों को अनारक्षित सीटों में परिवर्तित करते हुए) 13 फरवरी 2026 11 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 शाम 05:00 बजे तक प्रवेश लेने की लास्ट डेट
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्ट / लॉक करने की लास्ट डेट 23 फरवरी 2026
प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) शुरू 24 फरवरी 2026

यह भी देखें: UP D.El.Ed टॉप कॉलेज 2026

UP D.El.Ed काउंसलिंग 2025 के लिए ध्यान देने योग्य बातें (Important Points to Note for UP D.El.Ed Counselling 2025)

UP D.El.Ed काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 (UP D.El.Ed Counselling Process 2025) में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। UP D.El.Ed एडमिशन के लिए किसी भी गलती को करने से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे ध्यान देने योग्य बातें देख सकते हैं।

  • जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उन सभी के लिए 1,24,230 उम्मीदवारों की मेरिट / स्टेट रैंक वेबसाइट https://updeled.gov.in पर 08 जनवरी, 2026 को जारी कर दी गई है।
  • अलॉटेड इंस्टीट्यूशन में पुष्टि (Confirmation) के लिए ₹5000/- का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद ही अलॉटमेंट लेटर प्रिंट किया जा सकेगा।
  • निर्धारित डेट तक प्रवेश न लेने या अभिलेखीय विसंगति पाए जाने पर अलॉटमेंट फीस ₹5000/- और कन्फर्मेशन फीस ₹5000/- दोनों की कोई भी राशि वापस नहीं की जाएगी।
यह भी देखें:
UP D.El.Ed रिजल्ट 2026

/articles/up-deled-counselling-dates-2025-hda/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

Top 10 Education Colleges in India

View All
Top