- UP RTE एडमिशन 2026-27 (UP RTE Admission 2026-27): ओवरव्यू
- UP RTE एडमिशन डेट 2026 (UP RTE Admission Date 2026)
- UP RTE एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026-27 (UP RTE Admission Eligibility …
- UP RTE एडमिशन 2026-27आवश्यक दस्तावेज़ (Important Document Required for UP …
- UP RTE एडमिशन 2026-27 के लिए कैसे अप्लाई करें? (How …

UP RTE एडमिशन 2026-27 (UP RTE Admission 2026-27):
उत्तर प्रदेश राइट टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन के तहत प्री प्राइमरी और कक्षा 1 के लिए एडमिशन प्रोसेस का प्रथम चरण 02 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करने हेतु एडमिशन दिया जाता है। छात्रों के एडमिशन के लिए अभिभावकों को RTE की आधिकारिक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के बाद छात्रों को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से एडमिशन के लिए चुना जाएगा। इस लेख में UP RTE एडमिशन 2026-27 (UP RTE Admission 2026-27) से सम्बंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
यह भी देखें:
RTE UP स्कूल लिस्ट 2026-27
UP RTE एडमिशन 2026-27 (UP RTE Admission 2026-27): ओवरव्यू
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्कीम का नाम | उत्तर प्रदेश राइट टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन |
| डिपार्टमेंट | बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट, यूपी |
| ऑब्जेक्टिव | आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को फ्री और कंपल्सरी शिक्षा प्रदान करना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| रिजर्वेशन | 25% सीट रिजर्वेशन |
| रिजल्ट | लॉटरी सिस्टम के माध्यम से |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rte25.upsdc.gov.in |
UP RTE एडमिशन डेट 2026 (UP RTE Admission Date 2026)
नीचे दी गई टेबल में UP RTE एडमिशन डेट 2026 (UP RTE Admission Date 2026) देख सकते हैं।| इवेंट्स | प्रथम चरण डेट | द्वितीय चरण डेट | तृतीय चरण डेट |
|---|---|---|---|
| UP RTE एप्लीकेशन शुरू | 02 - 16 फरवरी, 2026 | 21 फरवरी - 07 मार्च, 2026 | 12 मार्च - 25 मार्च, 2026 |
| UP RTE एप्लीकेशन फॉर्म लॉक करने की लास्ट डेट | 02 - 16 फरवरी, 2026 | 21 फरवरी - 07 मार्च, 2026 | 12 मार्च - 25 मार्च, 2026 |
| UP RTE लॉटरी निकालने की डेट | 18 फरवरी, 2026 | 09 मार्च, 2026 | 27 मार्च, 2026 |
| स्कूल अलॉटमेंट के लिए लास्ट डेट | 20 फरवरी, 2026 | 11 मार्च, 2026 | 29 मार्च, 2026 |
UP RTE एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026-27 (UP RTE Admission Eligibility Criteria 2026-27)
यूपी आरटीई एडमिशन योजना के लिए अप्लाई करने से पहले अभिभावकों को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का ध्यान रखना होगा। UP RTE एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026-27 (UP RTE Admission Eligibility Criteria 2026-27) नीचे देख सकते हैं।- उत्तरप्रदेश RTE में अप्लाई करने के लिए छात्र उत्तरप्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा से नीचे हो तभी वह आवेदन कर सकेंगे।
- RTE के अंतर्गत स्कूल में पढ़ने के लिए छात्र की आयु 3 वर्ष से 7 वर्ष होनी चाहिए।
UP RTE एडमिशन 2026-27आवश्यक दस्तावेज़ (Important Document Required for UP RTE Admission 2026-27)
उत्तरप्रदेश राज्य में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले छात्रों की पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए UP RTE एप्लीकेशन फॉर्म में ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। अभिभावक इन डॉक्यूमेंट को पहले से तैयार करके रख सकते हैं और एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने पर उन्हें अपलोड कर सकते हैं। UP RTE एडमिशन 2026-27आवश्यक दस्तावेज़ (Important Document Required for UP RTE Admission 2026-27) देखें।- छात्र की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- BPL राशन कार्ड
UP RTE एडमिशन 2026-27 के लिए कैसे अप्लाई करें? (How to Apply for UP RTE Admission 2026-27)
सबसे पहले UP RTE एडमिशन पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर जाएं।होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन/स्टूडेंट लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
ओपन हुई विंडो में न्यू स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
पोर्टल पर खुली विंडो पर अभिभावकों को डिस्ट्रिक्ट, एरिया, केटेगरी, मोबाइल नंबर, आदि डिटेल्स भरनी होंगी।
रजिस्टर करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसके माध्यम से लॉगिन पेज पर जाकर लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसको सेव करके रखें।















समरूप आर्टिकल्स
फीमेल के लिए CTET क्वालिफाइंग मार्क्स 2026
SC के लिए CTET पासिंग मार्क्स 2026
नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर (Navodaya Vidyalaya Class 6 Previous Year Question Papers in Hindi)
CTET कटऑफ मार्क्स 2026: जनरल OBC और SC/ST
JNV एडमिशन 2026-27 के लिए ज़रुरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट (List of Documents Required for JNV Admission 2026-27 in Hindi): क्लास 6 और 9 प्रवेश के लिए दस्तावेजों की लिस्ट
JNVST नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to Check JNVST Navodaya Vidyalaya Result 2026 in Hindi): JNVST क्लास 6 और 9 का रिजल्ट