BSEB 10th Result 2023 Out: बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Munna Kumar

Updated On: March 31, 2023 02:12 PM

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2023) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 12वीं के रिजल्ट के बाद अब मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। 
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ( Bihar Board 10th Result 2023 in hindi): बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 12वीं के रिजल्ट के बाद अब मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट के साथ ही, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।

बिहार बोर्ड 10वी रिजल्ट 2023 लाइव बिहार बोर्ड 10वी टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर रिजल्ट जारी करने के बाद कहा है कि मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी कर दिया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त कर ली गई है। मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 से 22 फरवरी तक किया गया था। मैट्रिक परीक्षा में इस साल 16,37,414 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें 8,31,213 छात्राएं और 8,06,201 छात्र शामिल हुए हैं।
बता दें, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।
BSEB आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की जांच करने के लिए टिप्स
  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • बिहार बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज पर 'कक्षा 10वीं के परिणाम' वाले लिंक पर क्लिक करें। आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • अपना रोल नंबर, रोल कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें। फिर वहीं सबमिट करें।
  • आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे और आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड किए जा सकते हैं।

/news/bseb-bihar-board-10th-result-2023-will-be-announced-before-31st-march-38111/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top