UP Board 12th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से 4 मार्च तक होगी परीक्षा

Munna Kumar

Published On:

UP Board Class 12th 2023: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक होगी।
 
UP Board 12th Date Sheet 2023

UP Board 12th Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Board of Secondary Education) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की गई है। 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी डेट शीट के अनुसार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023 तक चलेगी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कुछ विषयों की परीक्षाएं दूसरी पाली में शाम 2:15 बजे से होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं इंटरमीडिएट परीक्षा डेटशीट

  • 16 फरवरी गुरुवार - सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी
  • 20 फरवरी सोमवार-प्रात 08-1115 बजे तक लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक भूगोल
  • 21 फरवरी मंगलवार- सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन, (वाणिज्य वर्ग के लिए), गृह विज्ञान
  • 23 फरवरी गुरुवार- सायं 02-5.15 बजे तक कंप्यूटर
  • 24 फरवरी शुक्रवार-सायं 02-5.15 बजे तक अंग्रेजी
  • 25 फरवरी शनिवार-सायं 02-5.15 बजे तक मनोविज्ञान शिक्षा शास्त्रत्त् तर्कशास्त्र
  • 27 फरवरी सोमवार- सायं 02-5.15 बजे तक जीव विज्ञान, गणित
  • 28 फरवरी मंगलवार-सायं 02-5.15 बजे तक नागरिक शास्त्र
  • 01 मार्च बुधवार- सायं 02-5.15 बजे तक अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
  • 02 मार्च गुरुवार-सायं 02-5.15 बजे तक इतिहास
  • 03 मार्च शुक्रवार-सायं 02-5.15 बजे तक संस्कृत
  • 04 मार्च शनिवार-सायं 02-5.15 बजे तक रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

/news/datesheet-of-up-board-12th-exam-2023-released-35125/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top