NEET Result 2023: जल्द जारी होगा नीट रिजल्ट 2023, देखें तारीख

Amita Bajpai

Published On:

नीट रिजल्ट 2023 (NTA NEET Result 2023): नीट रिजल्ट 2023 जारी तारीख, आंसर की तारीख और अन्य संबंधित लेटेस्ट अपडेट की जानकारी यहां उपलब्ध है। नीट यूजी रिजल्ट 2023 से संबधित लेटेस्ट अपडेट के लिए नीचे दी गयी पूरी खबर पढ़ें।
नीट रिजल्ट 2023नीट रिजल्ट 2023

NEET Result 2023 Announce Date: नीट रिजल्ट 2023 आने के कुछ दिन पहले ही आफिशियल आंसर की जारी की जाती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी करेगा। जैसे ही परीक्षण एजेंसी फाइनल आंसर की जारी करेगी, एमबीबीएस के इच्छुक उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट रिजल्ट 2023 जल्द ही घोषित किये जायेगें। नीट रिजल्ट 2023 जून, 2023 के दूसरे हफ्ते में जारी करने की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) सभी उपस्थित उम्मीदवारों के लिए NEET 2023 परिणाम ऑनलाइन मोड में घोषित करेगी। सीधा नीट रिजल्ट लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।
हालांकि अभी अफिशियल कोई भी तारीख अनांउस नही की गयी है। छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखनी चाहिए। छात्रों के लिए नीट रिजल्ट 2023 की तारीख के बारे में सबसे सटीक जानकारी सुनिश्चित करने के लिए एनटीए की आधिकारिक घोषणाओं और सूचनाओं से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है।
इस वर्ष, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 7 मई, 2023 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से 05:20 अपराह्न तक भारत के बाहर के 14 शहरों सहित पूरे देश के 499 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 2087449 उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) आयोजित की गयी। नीट ओएमआर आंसर शीट और दर्ज प्रतिक्रियाओं के साथ एनटीए नीट यूजी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

नीट रिजल्ट 2023 देखने के लिए आधिकारिक लिंक

एनटीए नीट रिजल्ट 2023 (NTA NEET Result 2023) लिंक neet.nta.nic.in पर सक्रिय किया जायेगा। एनटीए नीट 2023 परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। नीट रिजल्ट 2023 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। नीट 2023 के परिणाम की कोई भी पुष्टि neet.nta,nic.in पर उपलब्ध होगी।

नीट रिजल्ट 2023 कैसै चेक करें? (How to check NEET result 2023?)

उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने और अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं। नीचे दिये गये प्वाइंट को फोलो करने नीट रिजल्ट 2023 आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे पहले एनटीए नीट रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें
  • स्क्रीन पर दिए गए “व्यू नीट-यूजी 2023-रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें।
  • नीट उम्मीदवार लॉगिन पेज पर, रोल नंबर, जन्म तिथि और पेज पर दिये गये सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • नीट रिजस्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • 'प्रिंट' टैब पर क्लिक करके नीट 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करें और फिर इसे सेव कर लें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एनटीए नीट रिजल्ट 2023 पीडीएफ़ की एक कॉपी सेव कर लें और प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने पास रखें।

ऐसे ही एजुकेशन न्यूज और शिक्षा संबधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए CollegeDekho पर बने रहें।

/news/neet-result-2023-41193/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top