RBSE 10th Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएगा रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Munna Kumar

Published On:

राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर 10वीं बोर्ड के नताजों पर है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है। 
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्टराजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

RBSE 10th Board Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं के सभी स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर 10वीं बोर्ड के नताजों पर है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

राजस्‍थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अगले महीने के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगे। जिसे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu.in या rajresults.nic.in पर देख सकेंगे हैं। बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी।
RBSE 12th Arts Toppers 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स लिस्ट

बता दें, पिछले साल यानी 2022 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.56 फीसदी रहा था। छात्राओं का रिजल्ट 99.62 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 99.51 फीसदी रहा था। वहीं प्रवेशिका में 99.41 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में इस बार भी न तो मेरिट लिस्ट जारी होगी और न ही टॉपरों के नामों की घोषणा होगी। दरअसल कुछ साल पहले राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ?

  • राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 (Rajasthan Board 10th Result 2023) देखने की वेबसाइट वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  • आरबीएसई अजमेर माध्यमिक 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • आरबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2023 (RBSE Board 10th Result 2023) विंडो में रोल नंबर और कैप्चा कोड टाइप करें।
  • जब आप 'सबमिट' बटन पर क्लिक करेंगे तो राजस्थान बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और इसे सुरक्षित रख लें।

बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े अपडेट और एजुकेशन न्यूज़ हिंदी में पढ़ने के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें!

/news/rbse-10th-board-result-2023-check-here-latest-update-41048/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
Top